अहरौला। थाना क्षेत्र के गहजी इब्राहिमपुर गांव निवासी युवक ने शनिवार की सुबह घर में ही साड़ी से छत के चूल्ले से फंदा डाल कर फांसी लगा लिया। परिजनों ने उसे देखा तो आनन-फानन में फंदे से उतार कर सीएचसी फूलपुर इलाज के लिए ले गए। जहां कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की डेढ़ माह पूर्व ही शादी हुई थी।
इब्राहिमपुर गहजी गांव निवासी प्रदीप गुप्ता 28 गहजी बाजार में जलपान गृह चलाता था। रोज की भांति शनिवार की सुबह भी वह घर से दुकान जाने के समय पर निकला लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। समय पर दुकान न खुलने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इसी दौरान घर में ही वह साड़ी के सहारे छत के चूल्ले से लटक रहा था। परिजन मौके पर पहुंचे तो उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से नीचे उतारे और इलाज के लिए लेकर सीएचसी फूलपुर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बीते दो मार्च को शादी हुई थी और 22 अप्रैल को दोंगा भी आने वाला था। मृतक दो भाईयों में दूसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।