फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुझ गया घर का इकलौता चिराग: दोस्त की बहन की शादी में गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, साथी की हालत गंभीर

Wed, 08 Jul 2026 04:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: बरात गए दो युवकों पर हमला किया गया। दोनों युवक दोस्त की बहन की शादी में गए थे। भोजन के दौरान विवाद के बाद हमला किया गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद के बाद अज्ञात लोगों ने दो युवकों पर हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
तरवां थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर निवासी अगस्त त्रिपाठी के यहां से बारात मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव आई थी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण लहुआ कला नसीरपुर निवासी युवती का विवाह उसके नाना लालजी दुबे के घर से कराया जा रहा था। 

युवती के भाई गौरव पांडेय ने अपने मित्र आनंद राजभर निवासी सराय, थाना देवगांव को शादी में आमंत्रित किया था। शादी समारोह में भोजन के दौरान आनंद राजभर का कुछ लोगों से विवाद हो गया। विवाद के बाद उसने सुरक्षित घर लौटने के लिए अपने गांव के साथियों को बुला लिया। सूचना पर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सराय गांव निवासी प्रीतेश राजभर (20) और ओटू राजभर (26) भी मौके पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि गांव पहुंचते ही पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात लोगों ने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले मेहनाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल ले जाया गया। प्रीतेश की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

एक निजी अस्पताल में भर्ती न मिलने के बाद दूसरे हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक प्रीतेश के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपनी मां का इकलौता बेटा था और उसकी दो छोटी बहनें हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घायल ओटू राजभर का संयुक्त चिकित्सालय लालगंज में उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन मेहनाजपुर थाने पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मां की तहरीर पर मेहनाजपुर थाने में प्राथमिकी पंजीकृत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें