फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तुम धर्म पूछ के मारे थे, हम घर में घुस के मारेंगे

विज्ञापन
48 माहुल कस्बा में लगे पोस्टर। संवाद
विज्ञापन
अंबारी। तहसील फूलपुर के माहुल कस्बा में दो स्थानों पर डाला छठ का पर्व मनाया जा रहा है। सिद्ध पीठ काली चौरा मंदिर परिसर में डाला छठ पर जागरूकता के लिए लव जिहाद, ऑपरेशन सिंदूर, निर्णय तुम्हारा और देश की बेटी अपनी बेटी के पोस्टर हिन्दू संगठनों ने लगाया है।
विज्ञापन

इन पोस्टरों के माध्यम से हिन्दू बेटियों को जागरूक करने का प्रयास बताया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के पोस्टर में लिखा गया है कि तुम धर्म पूछ के मारे थे, हम घर में घुस के मारेंगे। जाति नहीं धर्म पूछा, फिर मार दी गोली। बताते चले कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या की गयी थी। लव जिहाद को एक धोखे के अलावा कुछ नहीं बताया गया है। लिखा गया है कि थम जाएगा, उस दिन लव जिहाद जिस दिन मेरे भारत की बेटियां हिन्दू धर्म और सनातन संस्कृति से प्यार करने लगेगी।
अगला पोस्टर देश की बेटी अपनी बेटी का लगा है। इस पोस्टर में बेटियों पर बुरी नजर रखने वालों को चेताया गया है। लिखा गया है कि रास्ते में खड़ी हर लड़की को घूरने वालों भगवान तुम्हें चांद जैसी बेटी दे। एक और पोस्टर निर्णय तुम्हारा है का लगा है। जिसमें हिन्दू लड़कियों को सचेत करने का कार्य किया गया है। इसमें लिखा गया है कि सुन लो हिंदू लड़कियों, अब्दुल की दीवानी बनोगी तो फ्रीज और सूटकेस में ही निवास पाओगी, यदि सनातन शेरनी बनोगी तो झांसी की रानी और मां पद्मावती सी पूजी जाओगी। भाजपा नेता व समाजसेवी सुजीत कुमार जायसवाल आशु का कहना है कि सभी पोस्टर जागरूकता के उद्देश्य से लगाये गए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने कहा कि हिन्दू धर्म के त्योहार चल रहे हैं। पोस्टर जागरूकता के लिए लगाए गए हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें