फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश सरकार में शुरू कार्यों को योगी सरकार ने छोड़ा अधूरा: हवलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 20 जून को प्रस्तावित आजमगढ़ दौरे से पहले समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जनविरोधी नीतियों और जनपद की उपेक्षा का आरोप लगाया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ वर्षों में जनपद में कोई ठोस विकास कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में शुरू किए गए विकास कार्यों को भी योगी सरकार ने अधूरा छोड़ दिया। छा कि घाघरा नदी पर हाजीपुर से गोला तक स्वीकृत पुल का कार्य क्यों बंद है? चक्रपानपुर पीजीआई और मेहनाजपुर-चिरैयाकोट फोरलेन सड़क की स्वीकृति क्यों नहीं मिली? आजमगढ़ की सड़कों व बिजली व्यवस्था की बदहाली पर भी सपा ने सवाल उठाए। सपा विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री केवल उद्घाटन और प्रचार के लिए आ रहे हैं, जबकि जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों पर कोई संवाद नहीं हो रहा। यह लोकतंत्र और संविधान की मर्यादा का उल्लंघन है। वहीं विधायक बेचई सरोज ने कहा कि भाजपा राज में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। सपा नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिन एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मुख्यमंत्री करने जा रहे हैं, उनमें घोर भ्रष्टाचार हुआ है। 91.5 किलोमीटर लंबे गोरखपुर एक्सप्रेसवे की अनुमानित लागत 7283 करोड़ रुपये बताई जा रही है, जो अव्यवहारिक और भ्रष्टाचार को दर्शाती है। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, अजीत कुमार राव, विवेक सिंह, जीएस प्रियदर्शी समेत कई सपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें