फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से शारीरिक रोगों से होता है बचाव: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव शरीर पर योग का काफी प्रभाव होता है। इससे जहां मन को शांति मिलती है तो वहीं शारीरिक रोगों से बचाव भी होता है। उक्त बातें जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित योग सप्ताह दिवस के शुभारंभ पर कहीं। कहा कि आयोजन ‘हर घर आंगन योग’ थीम पर होगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लालचंद योग प्रशिक्षक ने योग की बारीकियां बताईं और आसन तथा प्रणायाम आदि कराए। जिलाधिकारी ने कहा मानव शरीर पर योग के प्रभाव पर प्रकाश डाला। लगभग 200 लोगों ने योग के महत्व को समझा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी अक्षय लाल ने बताया कि 16 जून को सुबह सात बजे से इटौरा जेल, किशोर ग्रीन गार्डेन हरबंशपुर, 17 को गौशाला पहाड़पुर, किशोर ग्रीन गार्डेन हरबंशपुर, 18 व 19 जून को पंचशील वाटिका चौक, किशोर ग्रीन गार्डेन हरबंशपुर, 20 को जयरामपुर स्टील फैक्ट्री एवं किशोर ग्रीन गार्डेन हरबंशपुर में योग प्रशिक्षक लालचंद और शक्ति सिंह योग कराएंगे। इसके अतिरिक्त सभी ग्राम पंचायतों, ब्लाकों एवं तहसीलों पर योग प्रशिक्षको द्वारा योग कराया जाएगा। बताया कि नौवें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिलाधिकारी के निर्देशन में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में 21 जून को किया जाएगा।आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें