मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आजमगढ़ सहित कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, जौनपुर, वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र, संत रविदास नगर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी, चित्रकूट, बांदा और फतेहपुर के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि 18 से पश्चिमी यूपी में मौसम बदलने की उम्मीद है और 19 से पूर्वी उत्तर प्रदेश में विपर जॉय तूफान के कारण बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों तक लोगों को दिन और रात के समय भीषण गर्मी का सामना करना होगा।