फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2025 -यूपी बोर्ड: इंटरमीडिएट में भौतिक विज्ञान की परीक्षा देने वाली तीसरी साॅल्वर गिरफ्तार

विज्ञापन
आरोपी रश्मी बिंद। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड वर्ष 2025 में आयोजित में इंटरमीडिएट की भौतिक विज्ञान की परीक्षा में बैठी साॅल्वर रश्मि बिंद को गंभीरपुर पुलिस ने शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पहले पकड़े गए साल्वर गिरोह के मामले में आगे की जांच के दौरान की गई। गिरफ्तार आरोपी मेंहनगर थाना क्षेत्र के संदहा की निवासी है। दो अन्य साॅल्वर प्रियंका पाल व सीमा को 24 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि 6 मार्च 2025 को पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एसटीएफ वाराणसी व स्थानीय पुलिस ने छापा मारा था। केंद्र के बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिखवाई जा रही थीं। जांच में पाया गया कि आधार कार्ड में फोटो टैम्परिंग कर वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर साॅल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी। विद्यालय प्रबंधक विजय तिवारी व प्रधानाचार्य बबिता तिवारी द्वारा प्रति परीक्षार्थी धनराशि लेकर इस अवैध कार्य को संचालित किया जा रहा था। मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य भाग गए थे।

इस संबंध में थाना गंभीरपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। जांच के दौरान मेंहनगर थाना क्षेत्र के संदहा गांव निवासी रश्मि बिंद का नाम प्रकाश में आया था। गंभीरपुर थाने की पुलिस टीम ने आरोपी रश्मि बिंद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।-अखिलेश सिंह, थाना प्रभारी गंभीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें