आजमगढ़। शिब्ली एकेडमी में रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर हज करने वाले जायरीनों को ट्रेनिंग दी गई। यात्रा के दौरान कम से कम सामान ले जाने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में हज के महत्व और मान्यता सहित अन्य विंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
जिला हज ट्रेनर सलीम अहमद ने जायरीनों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य कार्ड, हज ट्रेनिंग कार्ड, एअरपोर्ट और कस्टम विभाग से जुड़े विभिन्न बारिकियों की जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा शुरू करने से पहले ही इन सारी आवश्यक जरुरतों को पूरा करवा लिया जाए। ताकि यात्रा के समय किसी प्रकार की दिक्कत उत्पन्न न हो सके। सलीम अहमद ने बताया कि हज यात्रा के लिए जिले के कुल 552 लोगों का चयन किया गया है। इनमें से रविवार को उन 505 यात्रियों को प्रशिक्षण दिया गया। जिनका स्वास्थ्य कार्ड आदि तैयार है। शेष 47 लोगों के कागजात तैयार करवाए जा रहे हैं। उन्हें ईद बाद ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला हज ट्रेनर ने बताया कि जायरीनों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने में डा. शादाब अहमद, मंसूर अहमद एडवोकेट, सैफ अहमद, मोहम्मद उमैर, मोहम्मद सैफी का सहयोग रहा। हज यात्रियों की खिदमत में मोहम्मद हारिस, फराज, सैफ, ताहा, मोहम्मद फहद, उबैदुल्लाह, सरफराज शामिल रहे।