सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडर यम में मंडलीय कुश्ती में भिड़ते पहलवान।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें आजमगढ़, मऊ, बलिया के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। प्रतियोगिता कुल आठ भार वर्गों में हुई। शुभारंभ गुजराती देवी इंटर कालेज के प्रबंधक देवनाथ यादव ने किया।
प्रतियोगिता में 57 किलो भार वर्ग में राहुल यादव प्रथम, दिपांशु यादव द्वितीय और रोहित यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 61 किलो भार वर्ग में अंशुमान प्रथम, अजय द्वितीय और तृतीय स्थान सरफराज ने प्राप्त किया। वहीं 65 किलो भार वर्ग में श्रीकांत प्रथम, सत्येंद्र द्वितीय और ज्ञान चंद्र तृतीय रहे। 70 किलो भार वर्ग में मुकेश प्रथम, अरविंद द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। 74 किलो भार वर्ग में निखिल प्रथम, रजनीश सरोज द्वितीय, अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 79 किलो भार वर्ग में अमृत यादव प्रथम, शिवम यादव द्वितीय और रोहित तृतीय स्थान पर रहे। 86 किलो भार वर्ग में सत्यम प्रथम, मनीष पासवान द्वितीय और प्रवीण तृतीय रहे। 97 किलो भार वर्ग में अनंत देव सिंह प्रथम, आदर्श राय द्वितीय और नवनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। विजेताओं को जिला युवा कल्याण अधिकारी राजनेति सिंह और कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मंगल प्रसाद, डा. चंद्रभान सिंह, राधा मोहन गोयल, नंदू उपाध्याय, बुझारत यादव, मोहम्मद जावेद अख्तर, अनुपम प्रजापति आदि हे। उप क्रीड़ा अधिकारी राजनारायण प्रसाद ने आभार जताया।