कन्या पूजन कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र सरफुद्दीनपुर में कन्या का पूजन करती महिला। श्रोत-सूचन
- फोटो : बैडमिंटन टूर्नामेंट के समपान पर सम्मानित हुए खिलाड़ी।
आजमगढ़। विकास खंड पल्हनी के आंगनबाड़ी केंद्र सरफुद्दीनपुर में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 0.5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में 21 बच्चियों के चरण पूजकर उन्हें फल एवं मिष्ठान वितरित किया गया।
आंगनबाड़ी केंद्र की सुपरवाइजर प्रीति पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देना रहा। इस दौरान उपस्थित लाेगों का विभाग के संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से कन्या सुमंगला योजना तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 एवं 108 की जानकारी भी साझा की गई और आपात स्थिति में इनके उपयोग के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर इंपावरमेंट से प्रीति उपाध्याय एवं अन्नू सिंह, वन स्टॉप सेंटर से सरिता पाल एवं ममता यादव आदि उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।