फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ ने फूंका केजरीवाल का पुतला

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट चौराहे पर अरविंद केजरीवाल का पूतला फूंते विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बेजा टिप्पणी करने से नाराज विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष हरिनरायण सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी।
विज्ञापन

प्रदेश मंत्री विष्णुकांत चौबे ने बताया कि आप के पदाधिकारी कुछ भी कहते रहते हैं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम महासंघ करेगी। जिलाध्यक्ष हरिनरायण सिंह ने कहा कि सोमनाथ की टिप्पणी पर केजरीवाल का ट्वीट इंगित करता है कि वे दिल्ली की तरह प्रदेश में भी दंगा की नीति तैयार रहे हैं। इस मौके पर हलधर दुबे, गुलाब दीक्षित, मनोज कुमार, आशुतोष सिंह, जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, धर्मेंद्र व मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें