फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पौधे रोपकर कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश का 53वां जन्मदिन, 53 किलो का काटा केक

विज्ञापन
सपा कार्यालय में केक काटते सपा कार्यकर्ता। श्रोत-पार्टी
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन बुधवार को कार्यकर्ताओं ने मनाया। जिला पार्टी कार्यालय एवं लालगंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने 53 किलोग्राम का केक काटकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान लोकगीत गायकों ने गीत प्रस्तुत किए। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में कुंवर सिंह उद्यान में पीपल, नीम सहित विभिन्न पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के प्रकृति प्रेम को देखते हुए पूरे जनपद के गांवों और बूथों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों, गरीबों, किसानों और नौजवानों के हितों की लगातार आवाज उठाते रहे हैं। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी बात रखी। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री डॉ. रामदुलार राजभर, सांसद प्रतिनिधि विपिन यादव, अजीत कुमार राव, डॉ. हरिराम यादव, वसीम अहमद, मोहम्मद अब्दुल्ला, सरफराज आलम मंसूर, प्रेमा यादव आदि माैजूद रहे। देवगांव : लालगंज में विधायक बेचई सरोज ने कहा कि अखिलेश यादव प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में हैं तथा समाज के गरीब, पिछड़े और वंचित वर्गों के प्रति उनका विशेष लगाव है। विधानसभा अध्यक्ष राजनारायण यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता उनसे बड़ी उम्मीदें रखती है। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि शरद यादव, श्याम कन्हैया यादव सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पवन यादव, डॉ. रामप्यारे यादव, श्याम कन्हैया यादव, मोहम्मद ताहिर, पांचू यादव, महेश सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें