फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ट्रैक्टर ट्रांसफॉर्मर से टकराया, सात घंटे गुल रही 250 घरों की बिजली

विज्ञापन
जौमा गांव में अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से क्षतिग्रस्त पोल और ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
फूलपुर। कैफी आजमी मार्ग पर जौमा गांव के पास बुधवार की सुबह 11 बजे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया। इस कारण ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे करीब 250 घरों की बिजली गुल हो गई। हालांकि, शाम छह बजे बिजली बहाल हो गई। जौमा गांव के पास आटा चक्की के पास खंभे पर 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा है। अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक पोल से टकरा गया। तेज आवाज के साथ बिजली कट गई। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। जेई देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ट्रैक्टर से टकराने के बाद ट्रांसफॉर्मर और खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे ठीक करवाकर आपूर्ति बहाल की गई।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें