फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पिछड़े समाज को पार्टी से जोड़ने का किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की ओर से रविवार को सपा कार्यालय पर नवनियुक्त प्रदेश सचिव व राष्ट्रीय साहू गांधी समाज के अध्यक्ष देवनाथ साहू का गत किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछड़े समाज को जोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि यह उपलब्धि देवनाथ की पार्टी के प्रति निष्ठा, क्रियाशीलता और समर्पण का परिणाम है। इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्थापना से लेकर आज तक देवनाथ साहू ने पार्टी का परचम लहराया। विशेष कर पिछड़े समाज को इन्होंने समाजवादी पार्टी से जोड़ने का काम किया।
देवनाथ साहू ने कहा कि जिस उम्मीद से पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी दी है वह उस पर खरा उतरेंगे। कहा कि पार्टी ने पिछड़े समाज को जोड़ने का काम किया है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में साहू समाज अहम भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री डा रामदुलार राजभर, छोटेलाल साहू, ओमप्रकाश साहू, सुशील साहू, विनोद साहू, रामजनम साहू, अभिषेक साहू, रामकिशोर, माेहन साहू, मुकेश साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें