लाटघाट। कस्बा स्थित पं. नगीना महाविद्यालय के सभागार में रविवार को बहुजन समाज पार्टी सगड़ी विधानसभा के बूथ, सेक्टर अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि जोनल प्रभारी हरिश्चंद्र गौतम ने कहा कि बसपा को सत्ता तक पहुंचाने के लिए एक कार्ययोजना बनाकर कार्यकर्ता कार्य करें। गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराए। उन्होंने बूथों की मजबूती पर बल दिया। संतोष ने कहा कि यही एक ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अपराधी बेलगाम हो गए हैं, कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। अंत में जिलाध्यक्ष सुभाष गौतम ने आभार प्रकट किया। इस अवसर पर डा. अरविंद राजभर, कमलाकांत मौर्य, विजय कुमार, मनीष मिश्र, योगेंद्र कुमार, अश्विनी कुमार, रामवृक्ष चौहान, रमाकांत चौहान, शिव कुमार गौतम, अनिल आदि मौजूद थे।