फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बूढ़नपुर में 24 करोड़ की पेयजल परियोजना पर शुरू हुआ काम

विज्ञापन
जल निगम द्वारा बूढ़नपुर में की जा रही नलकूप की बोरिंग। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत बूढ़नपुर में 24.13 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम शुरू हो गया है। जल निगम नगरीय का मार्च 2027 तक काम पूरा कर सभी वार्डों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है। पहले नलकूप के लिए बोरिंग और पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।बूढ़नपुर नगर पंचायत का गठन लगभग चार पूर्व हुआ था। इसमें आसपास के रानीपुर, रायपुर, शेरवा, ईश्चरपुर पवनी, कोयलसा, भीलमपुर छपरा गांव को जोड़कर 15 वार्ड बनाए गए हैं। बीते निकाय चुनाव में यहां अध्यक्ष और सभासद के चुनाव भी हो चुके हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि नगर पंचायत में शामिल गांवों में अब शहरों की भांति सुविधाएं उपलब्ध करानी है। सीसी रोड, इंटरलाॅकिंग, नाली, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं में से एक शुद्ध पेयजल भी है। ब्लाॅक, तहसील मुख्यालय, सीएचसी नगर पंचायत में आ गए हैं। वार्डों के सभी घरों में नल से जल पहुंचाने के लिए 24 करोड़ 13 लाख का डीपीआर शासन को भेजा गया था। पिछले वर्ष शासन से इसकी मंजूरी भी मिल गई। ठेकेदार द्वारा पहले नलकूप की बोरिंग और पाइप लाइन डालने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर बनेंगे ओवरहेड टैंक-अधिशासी अभियंता जियाउल हक ने बताया कि इस पेयजल परियोजना अगले वर्ष मार्च तक पूरा करने की समयसीमा निर्धारित है। नगर पंचायत में शामिल सभी वार्डों के घरों को नल से जल पहुंचाने के लिए 76 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। 3495 हाउस कनेक्शन दिए जाएंगे। विभिन्न क्षमता के तीन स्थानों पर ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे। सात नलकूपों की स्थापना होगी।
बूढ़नपुर में 24.13 करोड़ की पेयजल परियोजना पर काम शुरू हो चुका है। पहले नलकूप की बोरिंग और पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे हैं। अगले वर्ष मार्च तक काम पूरा कर सभी घरों को नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य है।- जियाउल हक, एक्सईएन जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें