ठेकमा। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा के कंपोजिट कन्या विद्यालय में बृहस्पतिवार को शिक्षा चौपाल, वार्षिकोत्सव एवं स्कूल चलो अभियान का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत सहित कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। ‘स्कूलवा में नमवा लिखवा ल’, ‘बड़ा निक लागे हमरा देशवा के माटी’ और ‘बेटी हूं, सितारा बनूंगी’ जैसे गीतों पर प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षा परिणाम भी घोषित किए गए। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अजय तिवारी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराएं, ताकि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
संचालन प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया। इस मौके पर ब्लॉक मंत्री प्रेम नारायण सिंह, लल्लन यादव, एआरपी विमल राय, प्रज्ञा त्रिपाठी, अशोक कुमार, गीता राय, सुनीता, प्रीति राय, शकुंतला, प्रदीप, प्रवेश गुप्ता, अश्वनी राय, अनुपमा राय, अलका राय, मनीष गुप्ता सहित न्याय पंचायत ठेकमा के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। संवाद