फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला आयोग सदस्य ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

विज्ञापन
09 : जहानागंज में विद्यालय का निरीक्षण करती राज्य महिला आयोग की सदस्य।- संवाद
विज्ञापन
जहानागंज। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहानागंज का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष व्यक्त किया। डॉ. मौर्या ने छात्राओं से रहन-सहन, भोजन, पेयजल, सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय की व्यवस्थाएं पहले से बेहतर हैं, भोजन की गुणवत्ता संतोषजनक है और शिक्षक उपस्थित हैं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण में उन्होंने लाइब्रेरी, विज्ञान कक्ष, स्मार्ट क्लास और स्वच्छ परिसर देखकर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय इस बात का उदाहरण है कि सरकारी स्कूल भी निजी विद्यालयों से कम नहीं हैं। उन्होंने शिक्षक डॉ. विवेक सिंह को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम, खंड शिक्षा अधिकारी नवनीत कुमार चौबे, प्रधानाचार्या चंद्रा राय, श्यामलता सिंह समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें