फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शिक्षिकाओं ने उठाई पीरियड लीव की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तीन दिन के पीरियड लीव को लेकर महिलाएं शिक्षिकाएं मुखर हो गई है। प्रांतीय नेतृत्व के आहवान पर महिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल रविवार को पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव व विधायक वंदना सिंह से मुलाकात किया और पीरियड लीव को लेकर एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जनपद इकाई की अध्यक्ष शिखा मौर्या के नेतृत्व में शिक्षिकाओं का एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव से उनके आवास पर पहुंच कर पत्रक सौंपा। पत्रक में शिक्षिकाओं ने महलाओं को तीन दिन के पीरियड लीव दिएजाने की मांग किया। अध्यक्ष शिखा मौर्या ने बताया कि पूर्व मंत्री व विधायक ने महिला शिक्षिकाओं की मांग पर सकारात्मक रूख दिखाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की यह मांग सर्वथा अनिवार्य है। इस मुद्दे को राष्ट्रीय अध्यक्ष के माध्यम से लोकसभा में उठावाया जाएगा। वहीं विधायक वंदना सिंह ने भी विधान सभा में इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया। पत्रक देने वालों में महामंत्री अंशु अस्थाना, प्रतिभा श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, निधि राय आदि शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें