फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: शराब के खिलाफ महिलाओं ने भरी हुंकार, बोलीं- किसी भी कीमत पर नहीं खुलेगी दुकान

Sun, 12 Mar 2023 03:24 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के कांखभार बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना से महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन
आजमगढ़ के कांखभार बाजार में महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के कांखभार बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान खोले जाने की सूचना से महिलाएं आक्रोशित हो उठीं और विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलेगी। हंगामे की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। महिलाओं को समझाबुझा कर शांत कराया।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार बाजार में पहले से देशी शराब का ठेका है। यह ठेका नियम विरूद्ध आजमगढ़-गोरखपुर हाईवे से मात्र 190 मीटर दूरी पर है। इसी देसी शराब की दुकान के बगल में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने की योजन बन रही है। इस बात की जानकारी जब कांखभार बाजार के महिलाओं को हुई तो वे भड़क उठीं।

रविवार को काफी संख्या में महिलाओं ने उस स्थान पर पहुंच कर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना था कि देसी शराब की दुकान के कारण शराबियों का यहां पहले से आतंक है। अगर अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान भी खुल गई तो परेशानी और बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने कहा कि महिलाएं अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान खोले जाने का विरोध कर रही हैं। ऐसे में दुकान कहीं और खोले जाने की योजना बनाई जाएगी। निश्चित तौर पर दुकान को कहीं और शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें