फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी अवसरा देने की जरूरत : गुरजीत कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री शबाना आजमी के निर्देश पर कैफी आजमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मिजवां सोसाइटी की सीईओ और मुख्यातिथि गुरजीत कौर ने सम्मानित किया। इस दौरान छात्राओं ने ‘वो बोल उठी’ लघु नाटिका की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत प्रगतिशील शायर कैफी आजमी और उनकी पत्नी शौकत कैफी के चित्र पर दीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति को सम्मान केवल शब्दों में देने की आवश्यकता नहीं, बल्कि अवसरों में भी देना चाहिए। इस अवसर पर सेंटर इंचार्ज मनोज कुमार, संयोगिता, लल्लन प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें