फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्र से राशन नहीं मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर (झऊवापुर) आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों व गर्भवती लाभार्थियों को ड्राई राशन व दाल, चावल, रिफाइंड तेल आदि के वितरण में लापरवाही पर बुधवार को गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही मुख्य सेविका आंगनबाड़ी मौके पर पहुंची लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

प्रत्येक माह लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में चावल, गेहूं व दाल का वितरण स्वयं सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हाथों वितरित करने का शासन से फरमान जारी हुआ था। इसमें बच्चों व गर्भवती महिलाओं को देशी घी व मिल्क पाउडर, रिफाइंड तेल, चावल, दाल आदि चीजों का वितरण भी किया जाना है। इसके बावजूद राजापुर (झऊवापुर) में लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर गांव की दर्जनों महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गांव के कोटेदार की मानें तो गांव में राशन का उठान आंगनबाड़ी द्वारा बराबर किया गया है। लेकिन लाभार्थी राशन के लिए आंगनबाड़ी केंद्र के चक्कर काटने को विवश हैं। मौके पर पहुंची आंगनबाड़ी मुख्य सेविका फूलपुर इंदु दुबे ने बताया कि ग्राम प्रधान राजापुर के द्वारा लाभार्थियों को आंगनबाड़ी द्वारा राशन ना दिए जाने की शिकायत की गई थी जिस पर हम तत्काल गांव में बुधवार को पहुंचे हैं और मेरे द्वारा स्वयं गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा प्रदत्त राशन का वितरण कराया जा रहा है। कोई भी लाभार्थी सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। ग्रामीणों द्वारा विरोध किया गया है जिसकी जांच की जाएगी। राशन वितरण में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इसरावती, राधा, शीतला देवी, हिरावती, शर्मिला देवी, प्रमिला देवी, सुशीला देवी, प्रतिमा यादव, शकुंतला देवी आदि उपस्थित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें