फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि विभाग के खिलाफ महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील क्षेत्र के देउरपुर सराय के महिलाओं ने कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि बाढ़ से ग्रसित होकर धान की फसल खराब हो गई जिससे पांच वर्ष से धान की फसल नहीं हो रही है। हम लोगों को जीवन यापन करने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हम लोग किसी तरह से मजदूरी कर के गुजारा कर रहे हैं। कोरोना के कारण अभी तक रोजगार न मिलने के वजह से समस्या बनी हुई है। हम गांव की महिलाएं प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना का ऑनलाइन आवेदन किया था। पर हम सभी लोग इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी लेकिन अब तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। हम सभी ग्रामवासियों की मांग है कि अधिकारी लोग आएं औऱ जांच करके बाढ़ ग्रसित लोगों का उचित मुआवजा दें। इस दौरान परमा, राधा, रामवती, हरिलाल, संजय, निर्मल, गीता, मालती, सुनीता, लीलावती, गुड्डी, पुष्पा देवी, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें