फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में महिला और वृद्ध की मौत

Thu, 29 Jan 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला और एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि मृत महिला के साथ मौजूद उसका पुत्र घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला टैंकर की चपेट में आकर मरी, जबकि वृद्ध को अनियंत्रित स्कार्पियों ने कूचल दिया।
विज्ञापन



 मुबारकपुर थाना क्षेत्र के झुलहा बिंदमठिया गांव निवासी संदीप (21) पुत्र बृजेश चंद्र ओझा बुधवार की सुबह अपनी मां सरोजा देवी (45) को बाइक पर बैठाकर जीयनपुर बाजार की तरफ जा रहा था। बेरमा गांव के समीप सामने से आ रहे टैंकर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सरोजा देवी की मौके पर मौत हो गई। जबकि संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृत सरोजा देवी तीन पुत्र और दो पुत्रियों की मां थी।

 इस क्रम में दूसरी घटना मेहनगर थाने के देवइत बाजार के पास हुई। जहां तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से साइकल सवार वृद्ध की मौत हो गई। मृत दीपचंद गुप्ता (60) देवइत गांव का निवासी था। वह गांव-गांव घूमकर लोगों से गल्ला खरीदता था। फिर उसे वाराणसी ले जाकर बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बुधवार की सुबह दीपचंद गल्ला खरीदने के लिए निकला था। गांव के बाजार में सड़क पार कर रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें