ससुराल वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए। तब से रीना अपनी मासूम बच्ची के साथ घर के बाहर ही धरने पर बैठी हुई है। इस बाबत पूछने पर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीड़िता मुकदमा नहीं दर्ज कराना चाहती। वो सिर्फ अपने परिवार के साथ घर में रहना चाहती है।
इसके पूर्व भी दो बार पुलिस उसे घर में दाखिल करा चुकी है। एक बार फिर से उसे घर में दाखिल कर दिया गया है। इसके साथ ही ससुर को बुला कर समझा भी दिया गया है। महिला का पति रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है।