फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घर में घुस कर महिला को मारी गोली, हालत गंभीर, पट्टीदारों से चल रही पुरानी रंजिश

Mon, 11 Jul 2022 04:14 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के सोठौली गोसाईगंज गांव में सोमवार को घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। गोली लगने से घायल महिला की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल महिला की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के सोठौली गोसाईगंज गांव में सोमवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को महिला के पट्टीदारों ने ही अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुरानी रंजिश में पूर्व में भी दो हत्याएं हो चुकी है। जिसमें घायल महिला के पति के अलावा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हुई है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोठौली गोसाईगंज बाजार निवासी धारा देवी (45) पत्नी स्व. अशोक गिरी सोमवार  दोपहर एक बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुसे और गोली मार कर फरार हो गए।

बेटा गया पड़ोसी के यहां, मां को मारी गोली
आवाज सुनकर छोटा पुत्र घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान देख शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद घायल महिला को सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश को प्रमुख कारण बताया जा रहा है।

विज्ञापन

घायल महिला के पति अशोक गिरी की आठ अक्टूबर 2014 को हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अशोक के पट्टीदार दिलीप गिरी की 9 दिसंबर 2020 को हत्या हो गई। जिसमें अशोक के पुत्र नीरज व निर्भय गिरी जेल गए थे। नीरज अभी जेल में है और निर्भय जमानत पर बाहर है। एक पुत्र निलेश दिल्ली रहता है।

सबसे छोटा नितेश ही घर पर मां के साथ रहता था। घटना के समय वह अपनी बड़ी मां के घर फ्रीज से ठंडा पानी लेने गया था। घर में घुस कर महिला को गोली मारे जाने की जानकारी होते ही देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल में जुट गई है। पुत्र नितेश मां को लेकर इलाज कराने गया है। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं पड़ी है।
विज्ञापन

पोखरी में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के असाऊर गांव निवासी रामअवतार (48) पुत्र टिलठू गांव के पास ही स्थित पोखरी पर रहता था। रोज की भांति रविवार रात भी वह पोखरी पर ही सोया था। सोमवार सुबह उसका शव पोखरी में उतराया मिला।

रामअवतार की पत्नी अरनमा देवी  आरोप लगाया कि गांव के ही आकाश, सूरज व विजेंद्र के अलावा कुछ अज्ञात लोगों ने पहले उसके पति के साथ मारपीट की फिर पोखरी में डूबो कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है। नामजद आरोपी गांव से फरार है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें