फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय (आजमगढ़)। स्थानीय थाना अंतर्गत बेलईसा मंडी के पास शनिवार की शाम पांच बजे ट्रक व बाइक में हुई आमने-सामने की टक्कर में महिला की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पति व दुधमुंहा बच्चा बाल-बाल बच गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के दिलौरी गांव निवासी 35 वर्षीय आशुतोष तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी शनिवार की शाम अपनी पत्नी 33 वर्षीया महक व आठ माह के दुधमुंहे बच्चे के साथ बाइक से दवा लेने के लिए जिला मुख्यालय आ रहे थे। अभी वे बेलईसा मंडी के पास ही पहुंचे थे कि आजमगढ़ की तरफ से जा रही ट्रक से बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस हादसे में पीछे बैठी महक गिर पड़ी और ट्रक के नीचे आ गई। महक के गोद में मौजूद आठ माह का पुत्र छिटक कर कुछ दूर जा गिरा और पति आशतोष भी बाइक लेकर दूसरी तरफ पलट गए। हादसे में पत्नी महक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें