थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी गांव के समीप रविवार की भोर में शौच के लिए निकली महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक कानपुर के अकबरपुर थाना क्षेत्र के रनियापुर गांव निवासी सीटू (26) पत्नी कमल पवई थाना क्षेत्र के सिकंदर पट्टी बाजार में किराये के मकान में रहती थी। वह रविवार की भोर में शौच के लिए घर से निकली थी। लौटते समय पिकअप ने सीटू को धक्का मार दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीटू का पति फेरी कर सामान बेचता है। सीटू दो बच्चे की मां थी।