फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला थाना क्षेत्र के चांदनीचौक भोगइचा गांव के पास शनिवार की शाम पत्नी और बच्चों को लेने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के गौरा हरदो गांव निवासी अरुण कुमार (32) शनिवार को पत्नी और बच्चों के लेने के लिए अहरौला थाना क्षेत्र के कल्होरा गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। इस बीच अहरौला थाना के चांदनीचौक भोगइचा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला ले गए। यहां चिकित्सक प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अरुण जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अरुण तीन बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें