फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिलो/बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रक व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा कर शांत कराया और शव को पीएम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के गेलवारा गांव निवासिनी 42 वर्षीया विद्या देवी पत्नी हीरा यादव शनिवार की सुबह अपने पुत्र 24 वर्षीय अरुण यादव के साथ बाइक से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नीबी गांव अपने रिश्तेदारी में जा रही थी। जैसे ही वह बैठौली गांव के पास पहुंची थी कि पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे पीछे बैठी विद्या देवी बाइक से गिर पड़ी ट्रक के नीचे चली गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक से टक्कर के बाद बाइक भी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे अरुण यादव भी घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए और सड़क पर बांस-बल्ली लगा कर चक्काजाम कर दिया। हादसे व जाम की सूचना पर सिधारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाम भी समाप्त करा दिया। मृतका एक पुत्र व तीन पुत्रियों की मां थी, पति बेलइसा स्थित एक एटीएम पर काम करता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें