परिजनों के अनुसार सीमा की शादी करीब दो वर्ष पहले ऐनपुर गांव निवासी अमरनाथ यादव के साथ हुई थी। वह पिछले दो माह से अपने मायके रामपुर में रह रही थी। पिता नरसिंह यादव ने बताया कि करीब तीन माह पहले सीमा को मस्तिष्क ज्वर हुआ था। बीमारी के बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने आशंका जताई कि मानसिक अस्वस्थता के कारण ही उसने यह कदम उठाया।
घटना की जानकारी मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू की, लेकिन मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। परिजनों की सहमति के बाद पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया, जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।