फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेने जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के गढ़हीपुर गांव में शनिवार की देर शाम साइकिल से सब्जी लेने जा रही महिला की अज्ञात वाहन से कुचल कर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गढ़हीपुर गांव निवासी द्रौपदी (45) शनिवार की शाम साइकिल से सब्जी लेने के लिए जा रही थी। अभी वह गांव बाहर ही निकली थी कि किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने रास्ते में शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस व परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं कुछ ही देर में अतरौलिया पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें