फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने तीन बच्चों को दिया जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। जिसमें एक लड़की, दो लड़के हैं।
विज्ञापन

टंडवा खानपुर निवासिनी किरन गौड़ पत्नी शैलेश गौड़ जो अपना पहला सामान्य प्रसव कराने के लिए सामुदायिक केंद्र अतरौलिया आई थी। जहां बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे स्टाफ नर्स साधना पांडेय के सफ़ल प्रयास से प्रसूता किरन गौड़ ने सामान्य डिलीवरी के जरिए तीन बच्चों को जन्म दिया, जिसमें दो बच्चे व एक बच्ची है। वहीं जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। स्वास्थ्य अधीक्षक डा. शिवाजी सिंह ने बताया कि अस्पताल में सामान्य प्रसव द्वारा ट्रिप्लेट बच्चों का जन्म हुआ है जो एलबीडब्ल्यूओ भार में है जिनका वजन सामान्य से कम है। इसलिए इन बच्चों को महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। वहीं जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इस मौके पर स्टाफ नर्स साधना पांडेय, डा. जितेंद्र कुमार, हरीश चंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें