फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhilesh Yadav News: जेल में बंद विधायक रमाकांत यादव से मिलने आजमगढ़ आएंगे सपा प्रमुख, तारीख तय

Thu, 18 Aug 2022 10:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 23 अगस्त को आजमगढ़ आएंगे। 
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा उपचुनाव के बाद पहली बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आजमगढ़ आगमन होने जा रहा है।  समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि 20 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जनपद आगमन होना था। लेकिन उनका यह कार्यक्रम स्थगित हो गया है। अब वह 23 अगस्त को आएंगे।

विज्ञापन


इस दौरान उनके द्वारा जनपद भ्रमण के साथ ही इटौरा जेल में सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की जाएगी। इसके बाद वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके और क्या कार्यक्रम हैं इसकी जानकारी अभी तक ऊपर से नहीं आई है। 

सपा ने चलाया सदस्यता अभियान
त्रिवेणी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें 700 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। लालगंज के विधायक बेचई सरोज ने कहा कि कुछ घंटे के सदस्यता कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों का पार्टी से जुड़ना साबित करता है कि जनता का झुकाव सपा की ओर तेजी से बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें