लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के तुरकौली गांव निवासीनी 35 वर्षीया अनिता देवी पत्नी बालचंद विश्वकर्मा रक्षाबंधन पर अपने मायके भीखपट्टी गांव गई थी। मंगलवार की देर शाम वह अपनी भतीजे शिवम के साथ बाइक से वापस ससुराल आ रही थी। रौनापार बाजार में ब्रेकर पर बाइक उछली और पीछे बैठी अनिता गिर पड़ी। सिरमें चोट लगने से वह गंभीररुप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वह दो पुत्रो की मां थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।