फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से चोरों ने उड़ाया हजारों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरेवां मोड़ स्थित तीन दुकानों का मंगलवार की रात चोरों ने ताला चटका दिया। तीनों दुकानों से चोरों ने नकदी के साथ ही सामान व 80 किग्रा मुर्गा उठा ले गए है। पीड़ित दुकानदारों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

खरेवां मोड़ पर चोरों ने सबसे पहले फत्तनपुर गांव निवासी अब्दुल्लाह पुत्र सलाहुद्दीन के हेयरकटिंग की दुकान का ताला चटकाया। यहां से चोरों ने तीन हेयर कटिंग मशीन व अन्य सामानों पर हाथ साफ किया। इसके बाद चोरों ने सरायमीर कस्बा के सिरजी का पूरा मुहल्ला निवासी अरमान अहमद पुत्र स्व. इफ्तेखार चिकेन सेंटर की दुकान का पिजड़ा तोड़ कर 60 किग्रा ब्रायलर व 20 किग्रा क्राइलर मुर्गा चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने खरेवां गांव निवासी नूरूलऐन पुत्र जव्वाद के चिकेन सेंटर का पिजड़ा तोड़ कर 70 किग्रा ब्रायलर मुर्गा चुरा ले गए। पीड़ित दुकानदारों को घटना की जानकारी सुबह हुई। दुकानदारों ने घटना के बाबत सरायमीर थाने में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें