फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत सगड़ी तहसील के पास चार पहिया की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई तो वहीं बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के समय बाइक सवार मां-बेटा बनकट बाजार से किसी रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी महजबीं (42) पत्नी फिरोज शुक्रवार को दिन में बेटे 18 वर्षीय अरमान के साथ बाइक से बनकट बाजार किसी रिश्तेदार को देखने के लिए गई थी। शाम चार बजे दोनों घर लौट रहे थे। अभी वे सगड़ी तहसील के पास नहर पुलिया पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे एक चार पहिया से उनकी टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटा दोनों घायल हो गए। दोनों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने महजबीं को मृत घोषित कर दिया। वहीं बेटा अरमान का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें