फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी में डूबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया थाना क्षेत्र के सरैया रत्नावे गांव के समीप शुक्रवार की सुबह स्नान करते समय पोखरी में डूबने से सुरसत्ती देवी (50) की मौत हो गई। वह चाय की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करती थी। प्रतिदिन के तरह वह शुक्रवार की सुबह भी घर के पास पौहारी बाबा के पोखरी में स्नान करने के लिए गई थी। मृतका के पति भोलानाथ प्रजापति ने बताया कि उसकी पत्नी भोर में स्नान करने के बाद पोखरी के किनारे पौहारी बाबा के मंदिर में पूजा-पाठ करती है। इसके बाद घर आकर चाय की दुकान खोल देती थी। सुबह जब देर तक दुकान नहीं खुली तो परिजनों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। खोजते-खोजते पोखरी के किनारे पहुंचे तो सुरसत्ती देवी का पोखरी में शव उतराया देख सन्न रह गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें