फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ससुराल में महिला की मौत, प्रताड़ना का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधरा गांव में विवाहिता आरती राय की मौत हो गई। उनकी मां कुसुम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे तंग आकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के परौउवा गांव निवासी कुसुम ने बताया कि करीब दस वर्ष पूर्व उनकी पुत्री आरती राय (30) की शादी जहानागंज थाना क्षेत्र के गोधरा गांव निवासी अंगद राय के साथ हुई थी। कुसुम ने बताया कि एक जून 2022 से पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। अदालत के आदेश पर 29 अक्तूबर को आरती दोबारा ससुराल पहुंची थी। मां ने बताया कि सोमवार की रात आरती ने फोन कर बताया कि वह अपने पुत्र रौनक उर्फ आदित्य से वीडियो कॉल पर बात करना चाहती है, लेकिन मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ससुर बीरेंद्र राय ने फोन कर जानकारी दी कि आरती ने जहरीला पदार्थ खा लिया है और हालत गंभीर है, इसलिए बच्चों को लेकर सदर अस्पताल पहुंच जाएं। कुसुम ने आरोप लगाया कि आरती के साथ ससुराल वाले मारपीट करते थे और खाने तक के लिए परेशान करते थे। बताया कि अंगद एक अस्पताल में नौकरी करता है। आरती का एक पुत्र है। जहानागंज थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतका का मायका जौनपुर है। उसके पिता अभी नहीं आए हैं। बुधवार को वह आएंगे इसके बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें