फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपरेशन के बाद महिला की मौत, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। स्थानीय क्षेत्र के माहुल कस्बा स्थित एक प्राइवेट अस्पताल पर तीन दिन पूर्व चकदाउदशाह गांव निवासी दीपराज की पुत्री लक्ष्मीना (40) के अपेंडिस का आपरेशन हुआ। ऑपरेशन के बाद ऑक्सीजन की कमी के चलते लक्ष्मीना की मौत हो गई। लक्ष्मीना की मौत के बाद अस्पताल संचालक ने परिजनों को समझा बुझा कर शव का अंतिम संस्कार करा दिया और मृतका के बच्चों के भरण पोषण के लिए 10 लाख रुपये देने की बात भी कही। इसके बदले में किसी भी तरह की पुलिसिया कार्रवाई न करने को कहा। अंतिम संस्कार के बाद जब मृतका का पिता वादे के अनुसार पैसा मांगने डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर वादे से मुकर गया और डांट-फटकार कर उसे भगा दिया। शनिवार को मृतका का पिता थाने पर पहुंचा और प्राइवेट अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया। इस बाबत एसओ संदीप यादव का कहना है कि अंतिम संस्कार के पूर्व तहरीर मिली होती तो तत्काल कार्रवाई की जाती, अब उच्चाधिकारियों का आदेश होगा तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें