बरदह थाना क्षेत्र के चौकी गांव निवासीनी 42 वर्षीया रीता पत्नी स्व. राधेश्याम शनिवार को दिन में डीजल पंपसेट के पहिए में फंस कर गंभीररुप से घायल हो गई। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था होती तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह पंप पर नहाने के लिए गई थी। मृतका दो पुत्र व दो पुत्रियों की मां थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।