बरदह। थाना क्षेत्र के बेलवाना ग्राम निवासिनी रूपा राय (36) वर्ष की रविवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खाने से मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रूपा ने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। थोड़ी देर बाद हालत खराब होने पर परिजन जौनपुर सदर अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में देर रात महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम वाराणसी में होगा। महिला के एक पुत्री और दो पुत्र हैं। उनके पति घनश्याम काम के सिलसिले में बाहर रहते हैं और हाल ही में कुछ दिन पहले घर आए थे। बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अभी किसी की तरफ की तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।