फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कलह से तंग महिला ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने शुक्रवार की सुबह कमरे में धरन के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक दिन पूर्व पति-पत्नी मऊ से घर लौटे थे। महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लाश पीएम के लिए भेजवा दिया और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सुमन देवी (28) पत्नी मानसिंह राम कप्तानगंज थाने के कल्याणपुर गांव की रहने वाली थी। उसका मायका आंबेडकर नगर के अंगराघाट गांव में था। वह राम कुमार राम की बेटी थी। पति पत्नी मऊ के घोसी बाजार में किसी बक्सा बनाने की दुकान पर काम करत थे। बृहस्पतिवार को दोनों वहां से घर लौटे थे। शुक्रवार की सुबह परिवार के लोग काम में व्यस्त थे। सुमन अपने कमरे में गई और कच्चे मकान के धरन के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तो आनन-फानन में लोग सुमन को नीचे उतारे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सीओ बूढनपुर शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें