फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से करोड़ों की संपत्ति हड़पने का आरोप, महिला पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और कथित फर्जी वसीयत के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने के आरोप में बरदह पुलिस ने सोनी मिश्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामला संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार करके राजस्व अभिलेखों में नाम दर्ज कराने का है। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि मुंबई निवासी आशीष आत्माराम मिश्र ने आरोप लगाया है कि उनके नाना राधेश्याम मिश्र का साल 2021 में मुंबई के घाटकोपर स्थित आवास पर निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार भी मुंबई में किया गया। वहीं के सक्षम प्राधिकारी की ओर से विधिवत मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद आरोपियों ने आजमगढ़ जिले के ठेकमा ब्लॉक से एक कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया, जिसमें मृत्यु का स्थान ग्राम गोडहरा जनपद आजमगढ़ दर्शाया गया। आरोप है कि इसी कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और फर्जी वसीयतनामा के आधार पर मृतक की करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति अपने नाम दर्ज करा ली गई। शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि उनके नाना हमेशा अंग्रेजी में हस्ताक्षर करते थे, जबकि प्रस्तुत कथित वसीयत पर हिंदी में हस्ताक्षर दर्शाए गए हैं, जिससे दस्तावेज की प्रामाणिकता पर सवाल उठ रहे हैं। बरदह पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई सुरेश चंद्र मिश्र को सौंपी गई है। थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें