आजमगढ़। देवगांव कोतवाली पुलिस ने जेवरात चोरी करने वाली महिला को शुक्रवार की सुबह बेसो नदी पुलिया बहद मिर्जाआदमपुर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई आरोपी सीमा जहानागंज थाना क्षेत्र के मित्तूपुर गांव की निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बेचने से मिले 5000 रुपये बरामद किए।
उक्त मामले में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर गांव निवासी सोना पत्नी तिलकू सरोज ने 24 मई को मुकदमा पंजीकृत कराया था। आरोप था कि 22 मई को उसके झोले में रखा एक झुमका, एक अंगूठी, एक नथुनी, कान का एक सहारा ऑटो में ही अगल-बगल बैठी अज्ञात बुरकाधारी महिलाओं द्वारा झोला नीचे से काटकर चुरा लिया गया।