फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला और बेटी-बेटे को सांप ने डसा, बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोने जा रही मां, बेटी और बेटे को सांप ने डस लिया। हालत गंभीर देख परिजन तीनों को वाराणसी ले गए। वहां बेटे की मौत हो गई। मां-बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही हैं। परिजन बेटे के शव को लेकर घर आए और मुंबई से उसके पिता के आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी बाबू लाल परिवार के साथ घर पर ही रहते हैं। शनिवार की रात करीब दस बजे बाबू लाल की बहू इंद्रकला (32) पत्नी शेखर राज अपने छोटे बेटे विराट (01) को बिस्तर पर सुला कर घर का कार्य कर रही थी। विराट को सर्प ने डस लिया। सर्प बिस्तर पर ही पड़ा रहा। जब इंद्रकला बेटी स्वीटी (08) को लेकर बिस्तर पर गई तो सर्प को नहीं देख पाई। सर्प ने स्वीटी को डस लिया। मां इंद्रकला ने उसे बचाने का प्रयास किया उसने इंद्रकला को भी डस लिया। इंद्शोरकला का शोर सुनकर परिजन आए तब तक सांप कहीं छिप गया। परिजन व ग्रामीण मां, बेटी व बेटा को लेकर 100 शय्या अस्पताल पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने तीनों को जौनपुर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन लेकर जौनपुर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिजन तीनों को लेकर वाराणसी पहुंचे। रविवार की सुबह करीब पांच बजे विराट की मौत हो गई। जबकि मां व बेटी की हालत गंभीर बनी है। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं। विराट का शव घर लाया गया। उसके पिता शेखर राज का मुंबई से आने का इंतजार हो रहा है। उसके बाद विराट का अंतिम संस्कार होगा। मौके पर ग्राम प्रधान राजकुमार राजभर व ग्रामवासी रात से ही परिजनों के सहयोग में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें