फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडल के 7.13 लाख उपभोक्ताओं पर बिजली का 7637.47 करोड़ बकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मंंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता है। कनेक्शन लेने के बाद यह उपभोक्ता बिजली का नियमित उपयोग करते चले आ रहे हैं, लेकिन बिलों का भुगतान नहीं कर रहे हैं। मंडल के तीनों जनपदों में 10 हजार से ऊपर के 713967 बकायेदार उपभोक्ता हैं। इन पर बिजली बिल का 7637.47 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों में विभिन्न भार के 1432941 उपभोक्ता हैं। इसमें सबसे ज्यादा 690300 उपभोक्ता आजमगढ़ जनपद के हैं। करीब 15 प्रतिशत ही उपभोक्ता ऐसे हैं, जो बिल का नियमित भुगतान करते हैं। 713967 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके ऊपर 10 हजार या इससे अधिक का बिजली बिल बकाया है। बकाया बिजली बिल वसूलने के लिए विभाग ने कई बार अभियान चलाया लेकिन इन उपभोक्ताओं ने बकाया जमा करना उचित नहीं समझा। 10 हजार या इससे ऊपर के बकायेदारों से विभाग अब सख्ती से निपटेगा। इसके लिए विभाग ने मंंडल के तीनों जनपदों के 10 हजार के ऊपर के बकायेदारों की सूची तैयार की है। बकाया न जमा करने पर इनका कनेक्शन काटा जाएगा। इसके बाद भी अगर बकाया नहीं जमा करते हैं तो आरसी के माध्यम से वसूली की जाएगी। बकायेदार उपभोक्ताओं की तादाद आजमगढ़ जनपद में सबसे अधिक है।
दस हजार और इससे ऊपर के बकायेदारों की सूची तैयारी कर ली गई। मंडल के सभी डिविजनों को बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। जो उपभोक्ता बकाया नहीं जमा करेगा, उसका कनेक्शन काटा जाएगा। कई बड़े बकायेदारों को आरसी भी जारी किया गया है। - इंजी. राघवेंद्र, मुख्य अभियंता वितरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें