रौनापार थाने के बघरवा हसनपुर गांव में रविवार की दोपहर गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेसर में गर्दन फंस जाने से महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघरवा हसनपुर गांव निवासी प्रेमा मौर्य (50) पत्नी स्व. कैलाश तीन बेटों और एक बेटी की मां थीं। पति की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। रविवार की दोपहर प्रेमा ट्रैक्टर से गेहूं की मड़ाई करवा रहीं थीं। इस दौरान गेहूं निकालते समय झरने में उनकी साड़ी फंस गई। जब तक चालक ट्रैक्टर बंद करता कि प्रेमा की गर्दन थ्रेसर में फंस गया। आनन-फानन में लोग उन्हें स्थानीय डाक्टर के यहां ले गए। परीक्षण के बाद डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।