दुकान पर कूलर, पंखे की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
- कम बिजली खपत वाले इलेक्ट्रानिक सामान बने हैं पसंद
आजमगढ़। अचानक बढ़ी गर्मी से कूलर और पंखों का बाजार गरम हो गया है। बाजार विभिन्न प्रकार के कूलर और पंखों से सज गए हैं। कम बिजली खपत वाले कूलर और पंखे ग्राहकों की पसंद बने हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ ही कूलर पंखों की मांग बढ़ गई है। बैटरी से चलने वाले कूलरों की बिक्री भी बढ़ रही है। बाजार में 185 वॉट के ब्रांडेड कूलर और 28 वॉट के बिजली बचाने वाले पंखे उपलब्ध हैं। गर्मी से इलेक्ट्रॉनिक बाजार में बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कारोबारी छूट भी दे रहे हैं। साथ ही ईएमआई, गारंटी व वारंटी व्यवस्था के जरिये भी ग्राहकों को लुभाया जा रहा है। दुकानदारों ने कम बिजली खपत वाले कूलर और पंखे मंगाए हैं। उपभोक्ता भी ऐसे उपकरणों को प्राथमिकता दे रहे हैं जिनसे बिजली की बचत हो सके। हाइडिल चौराहा स्थित दुकानदार रजत बरनवाल ने बताया कि उनके यहां ब्रांडेड कूलर आ चुके हैं। बढ़ती गर्मी की वजह से पंखा, कूलर की बिक्री बढ़ी है। आइटम के आधार पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
कोट
हमारे यहां ब्रांडेड कूलर और बीएलडीसी तकनीक के 28 वाट के पंखे उपलब्ध हैं। इन पंखों की कीमत करीब 2200 रुपये से शुरू होती है। इनकी मांग लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए ईएमआई की व्यवस्था की गई है।
आशीष गुप्ता,दुकानदार