फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में घटाव के साथ कटान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद अब घटने लगा है। नदी का जलस्तर घटने के साथ ही नदी की कटान तेज हो गई है। जलस्तर बढ़ने के कारण जिन गांवों के रास्तों पर बाढ़ का चढ़ा था वह अभी घटाव के बाद भी नहीं उतर सका है। जिसके कारण लोग पानी के बीच से होकर आवागमन करने को विवश हैं।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में घटोत्तरी होने से तटवर्ती गांव उरदिहा, देवारा खास, परसिया में कटान तेज हो गई है। तो वही अभी भी शाहडी, बांका, बूढ़नपट्टी, देवारा खास, मानिकपुर का संपर्क मार्ग डूबा हुआ है। बाढ़ खंड विभाग द्वारा बदरहुंआ से हाजीपुर तक बंधे में बने रैनकट को भरा जा रहा है। घाघरा नदी 24 घंटे में बदरहुंआ पर 12 सेमी घटी तो डिघिया पर भी तीन सेमी घटाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.50 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को 12 सेमी घटकर 71.38 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर मंगलवार को जलस्तर 70.78 मीटर था जो बुधवार को तीन सेमी बढ़कर 70.75 मीटर हो गया। घाघरा नदी में 264466 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हो रहा है। गिरजा बैराज से 128600 क्यूसेक, शारदा बैराज से 135054 क्यूसेक और सरयू से 812 क्यूसेक पानी रिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें